13 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे सूर्य, इन राशियों को होगा लाभ
- 13 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में रहेंगे। दृग पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है। सूर्य धनु राशि में रहकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं।

सूर्य देव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्यदेव ने 15 दिसंबर को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश किया है। 13 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में रहेंगे। दृग पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है। सूर्य धनु राशि में रहकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। सूर्यदेव के धनु राशि में रहने से कुछ राशि वालों को लाभ हो रहा है। आइए जानते हैं, 13 जनवरी तक धनु राशि में रहकर सूर्य किन राशियों पर कृपा कर रहे हैं-
मेष राशि
कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
मन प्रसन्न रहेगा।
पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे।
व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे।
कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि
मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
साथियों का सहयोग मिलेगा।
अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा।
व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे।
परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा।
दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
धन-लाभ के अवसर सामने आएंगे।
कन्या राशि-
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे।
धनु राशि-
कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
पहले से अटके हुए कार्यों में प्रयास के बाद सफलता मिलेगी।
परिवार का सहयोग मिलेगा।
दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार होगा।
इस समय निवेश करना शुभ होगा।
डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।