29 जून से वक्री शनि साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित इन राशियों पर रखेंगे तिरछी नजर
- Vakri Shani June 2024: शनि जून के आखिरी सप्ताह में अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। शनि के चाल बदलते ही साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों के लिए मुश्किल समय शुरू होगा।

Vakri Shani 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को ग्रहों का न्यायाधीश बताया गया है। शनि ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन या गोचर के साथ ही कुछ राशियों पर साढ़ेसाती व ढैय्या प्रारंभ व समाप्त होती है। गोचर करने के अलावा समय-समय पर शनि की चाल में भी परिवर्तन होता रहता है। 29 जून 2024 को शनि उलटी यानी वक्री चाल चलेंगे। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में हैं। कुंभ राशि में शनि के वक्री होने से शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों के लिए मुश्किल समय शुरू होगा। जानें किन राशियों की वक्री शनि बढ़ाएंगे परेशानी-
साढ़ेसाती से पीड़ित इन राशियों के लिए मुश्किल समय- शनि के कुंभ राशि में होने से इस समय तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा या अंतिम चरण चल रहा है, कुंभ राशि वालों पर दूसरा चरण और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। मकर, कुंभ व मीन राशि के जातकों को वक्री शनि की अवस्था में आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शनि ढैय्या से पीड़ित ये राशियां होंगी परेशानी- शनि के कुंभ राशि में संचरण करने से कर्क व वृश्चिक राशि पर शनि ढैय्या चल रही है। शनि ढैय्या ढाई साल की होती है। शनि के अशुभ प्रभाव से इन दो राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इतना ही आर्थिक नुकसान की भी आशंका है।
शनि कब होंगे मार्गी- दृक पंचांग के अनुसार, 29 जून के दिन शनि रात 12 बजे के बाद वक्री चाल शुरू करेंगे और 15 नवंबर को शनि चाल बदलकर मार्गी हो जाएंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।