दिवाली से पहले गुरु इन 3 राशियों का बदलेंगे भाग्य, उलटी चाल बनाएगी धनवान
- Jupiter Retrograde Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना गया है। गुरु धन, संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि के कारक माने गए हैं। गुरु अब उलटी चाल शुरू करने वाले हैं, गुरु की वक्री चाल से कुछ राशियों की चांदी रहेगी-

Vakri Guru Rashifal October 2024: देवगुरु बृहस्पति एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। गुरु का गोचर करीब एक साल में होता है। इस तरह से गुरु को एक राशिचक्र पूरा करने में 12 साल लगते हैं। इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस साल राशि में गुरु अगले साल यानी 2025 तक गोचर करते रहेंगे। इसी राशि में गुरु दीवाली से पहले वक्री होंगे यानी उलटी चाल शुरू करेंगे। गुरु की उलटी चाल का प्रभाव कुछ राशियों पर अत्यंत शुभ रहने वाला है। गुरु के मेहरबान होने से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। जानें वक्री गुरु किन राशियों को देंगे फायदा-
मेष राशि- देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के दूसरे भाव में वक्री होंगे। गुरु कृपा से आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन या आय में वृद्धि मिलने के योग हैं। व्यापारियों के लिए यह अवधि लाभकारी रहने वाली है। सेहत भी अच्छी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आप कुछ बड़ा करने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि- गुरु आपकी राशि के 10वें भाव में वक्री गति से संचरण करेंगे। गुरु के प्रभाव से आपके जीवन की परेशानियां खत्म हो जाएंगी। ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके प्रमोशन का इंतजार खत्म हो सकता है। आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारी अपने क्षेत्र में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। परिवार में खुशियां छाई रहेंगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
तुला राशि- तुला राशि के आठवें भाव में गुरु वक्री होंगे। वक्री गुरु के प्रभाव से तुला राशि के कुछ जातक नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि मुनाफे वाली रहने वाली है। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।