Hindi Newsधर्म न्यूज़Som Pradosh Vrat 2025 January Paran Muhurat pradosh vrat kitne sal tak karna chahiye

Som Pradosh Vrat Paran: सोम प्रदोष व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें मुहूर्त व कितने साल तक करना चाहिए व्रत

  • Som Pradosh Vrat 2025 Paran Muhurat: सोम प्रदोष व्रत का पारण कब किया जाएगा और व्रत पारण का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। जानें-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 27 Jan 2025 04:59 PM
share Share
Follow Us on
Som Pradosh Vrat Paran: सोम प्रदोष व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें मुहूर्त व कितने साल तक करना चाहिए व्रत

Som Pradosh Vrat Paran Muhurat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और मनवांछित फल मिलता है। 27 जनवरी 2025 को सोम प्रदोष व्रत है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। जानें सोम प्रदोष व्रत का पारण कब किया जाएगा, शुभ मुहूर्त व कितने प्रदोष व्रत करने चाहिए।

सोम प्रदोष व्रत पारण कब किया जाएगा: सोम प्रदोष व्रत का पारण 28 जनवरी 2025, मंगलवार को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:बसंत पंचमी के दिन क्या करें और क्या नहीं

सोम प्रदोष व्रत पारण मुहूर्त: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रदोष व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद करना उत्तम माना गया है। 28 जनवरी 2025 को सूर्योदय सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में सोम प्रदोष व्रत का पारण सुबह 07:11 बजे के बाद किया जा सकेगा।

प्रदोष व्रत कितने साल तक करना चाहिए: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भक्त अपनी श्रद्धानुसार जितने चाहें उतने प्रदोष व्रत कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत को 11 या 26 त्रयोदशी तिथियों तक रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा से दुख-दर्द होते हैं।

ये भी पढ़ें:सारे रुके हुए काम होंगे पूरे, आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

प्रदोष व्रत में किन चीजों का दान करना चाहिए: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत में फल, कपड़े, अन्न, काले तिल व गौ दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें