Skand Sashti 2025:जनवरी में स्कंद षष्ठी कब है? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि
- Skand Sashti January 2025: हिंदू धर्म में प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी मनाई जाती है। यह दिन शिव-गौरी के बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं।

Skand Sashti 2025: हिंदू धर्म में हर माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी मनाई जाती है। यह दिन शिव-गौरी के बड़े पुत्र कार्तिकेय भगवान की पूजा-आराधना के लिए शुभ माना जाता है। कार्तिक भगवान को देवताओं का सेनापति कहा जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिकेय भगवान की पूजा करने से जातक को जीवन के सभी दुख-कष्टों से छुटकारा मिलता है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं जनवरी माह के स्कंद षष्ठी की सही तिथि,शुभ मुहूर्त, योग व पूजाविधि...
कब है स्कंद षष्ठी जनवरी 2025 ?
पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 04 जनवरी 2025 को रात 10 बजे से शुरू होगी और अगले दिन 05 जनवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 05 जनवरी 2025 को स्कंद षष्ठी मनाई जाएगी। 5 जनवरी को स्कंद षष्ठी के दिन त्रिपुष्कर योग,रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग समेत 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है।
शुभ मुहूर्त :
ब्रह्म मुहूर्त :05:26 ए एम से 06:20 ए एम
अभिजित मुहूर्त : 12:06 पी एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त : 02:11 पी एम से 02:52 पी एम
त्रिपुष्कर योग : 08:15 पी एम से 08:18 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग : 08:18 पी एम से 07:15 ए एम, जनवरी 06
रवि योग : 07:15 ए एम से 08:18 पी एम
पूजाविधि :
स्कंद षष्ठी के दिन स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
घर के मंदिर की साफ-सफाई करें। बासी फूलों को हटा दें।
इसके बाद एक छोटी चौकी पर भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित करें।
कार्तिकेय भगवान को फल, फूल, धूप, दीप,अक्षत और चंदन अर्पित करें।
इसके बाद कार्तिकेय भगवान के सामने दीपक जलाएं।
विधिविधान से पूजा करें और आरती उतारें।
कार्तिकेय भगवान के मंत्रों का जाप करें। स्कंद षष्ठी व्रत कथा का पाठ करें।
मंत्र
ऊँ स्कंददेवाय नमः
ऊँ कुमाराय नमः
ऊँ षडाननाय नमः
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।