चंद्रमा की राशि में सूर्य-शुक्र की युति, जुलाई में इन 3 राशियों का करेंगे कल्याण
- Shukra-Surya Rashi Parivartan 2024: जुलाई महीने में शुक्र-सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क में युति बनाएंगे। शुक्र-सूर्य के एक ही राशि में आने से कुछ राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। जानें शुक्र-सूर्य की युति का राशिफल-

Surya-Shukra Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से जुलाई का महीना बहुत ही खास माना जा रहा है। जुलाई में सूर्य व शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे और फिर चंद्रमा की राशि में युति बनाएंगे। 07 जुलाई को शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वर्तमान में सूर्य व शुक्र मिथुन राशि में विराजमान हैं। सूर्य व शुक्र के कर्क राशि में युति बनाने की घटना ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण मानी गई है। यह युति कर्क राशि में 31 जुलाई तक रहेगी। 31 जुलाई 2024 को शुक्र कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। जानें सूर्य व शुक्र मिलकर किन राशियों का करेंगे कल्याण-
कर्क राशि- कर्क के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इसी राशि में शुक्र व सूर्य एक साथ आ रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह अवधि अत्यधिक लाभकारी रहने वाली है। इस अवधि में आपके साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलने की संभावना है। पार्टनर के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम निपटा सकते हैं। अपनों का साथ होगा। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों को सूर्य-शुक्र मिलकर कोई बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं। करियर में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। धन का आवक बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। निवेश के लिए अच्छा समय है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कुल मिलाकर यह अवधि आपके आर्थिक, करियर व सेहत की दृष्टि से अच्छी रहने वाली है।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्र व सूर्य का एक साथ आना बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी पेशा करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। मुनाफे में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।