Hindi Newsधर्म न्यूज़Shardiya navratri 2024: When is Ashtami and Navami Saptami ashtami ka vrat kab rakha jayega

Shardiya navratri 2024: कब रखा जाएगा सप्तमी और अष्टमी का व्रत, कब होगा कन्या पूजन

  • Saptami ashtami ka vrat kab rakha jayega: इस साल अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर कंफ्यूजन और इसी के अनुसार सप्तमी और अष्टमी का व्रत भी किया जाएगा।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 Oct 2024 12:50 PM
share Share
Follow Us on
Shardiya navratri 2024: कब रखा जाएगा सप्तमी और अष्टमी का व्रत, कब होगा कन्या पूजन

इस साल शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से हस्त नक्षत्र में शुरू हो चुके हैं। इस साल मां पालकी में सवार होकर आई है। नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मां अपने भक्तों के सभी दुखों को हर लेती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान देवी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल नवमी और अष्टमी तिथि को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है। इसी तरह सप्तमी और अष्टमी का व्रत कब किया जाएगा। इसको लेकर भी लोग तिथि जानना चाहते हैं।

ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार इस साल नवरात्र के पूरे नौ दिन मिले हैं। लेकिन चतुर्थी तिथि का क्षय हो रहा है और नवमी तिथि की वृद्धि हो रही है। नवरात्र में अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ रही है, यानी 11 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी व 12 अक्टूबर को दशहरा है।

इस बार नवरात्रि में कन्या राशि में चार ग्रहों का योग बना था, जिसमें बुध, सूर्य, केतु और चंद्रमा विराजमान थे। कन्या राशि में सूर्य बुध से बुधादित्य योग का निर्माण हुआ। अश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12.31 से शुरू होगी और 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12.06 पर समाप्त होगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें