शनिवार के दिन जन्मे लोगों पर शनिदेव की रहती है कृपा या क्रूर दृष्टि? डालते हैं गहरा प्रभाव
- People Born on Saturday: शनिवार के दिन जन्मे लोगों पर शनिदेव का प्रभाव रहता है। जानें क्या शनिवार के दिन जन्मे लोगों पर शनि ग्रह की रहती है कृपा या क्रूर दृष्टि-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी जातक के जन्म के दिन से उसके व्यक्तित्व का पता चलता है। आज हम आपको शनिवार के दिन जन्मे लोगों के बारे में जानकारी देंगे। शनिवार के दिन जन्मे लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। शनिदेव को नवग्रहों में न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि शनिवार के दिन शनि दर्शन व पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। जानें क्या शनिवार के दिन जन्मे लोगों पर रहती है शनिदेव की कृपा और किस तरह से शनि करते हैं प्रभावित-
जीवन में मिलती है सफलता- ज्योतिष शास्त्र कहता है कि शनिवार के दिन जन्मे लोगों का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहता है। इन लोगों को जीवन में कई तरह की शारीरिक, आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहते हैं कि शनि देव की कृपा से अंत में इन्हें सफलता जरूर मिलती है।
शनिदेव की रहती है कृपा दृष्टि- शनिवार के दिन जन्मे लोगों पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। इस दिन जन्मे लोगों के जीवन में कठिनाइयां आती हैं लेकिन शनिदेव की कृपा दृष्टि से हर मुश्किल से पार पा लेते हैं।
शनिवार के दिन जन्मे लोगों का कैसा होता है स्वभाव- ज्योतिष शास्त्र कहता है कि शनिवार के दिन जन्मे लोग आमतौर पर क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा आ जाता है।
शनिवार के दिन जन्मे लोगों का व्यक्तित्व- शनिवार के दिन जन्मे जातक शनि ग्रह के प्रभाव के कारण मेहनती स्वभाव के होते हैं। ये अपनी कड़ी मेहनत से जीवन में सफलता हासिल करते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।