पिता से अच्छे संबंध होने पर सूर्य पलट देते हैं किस्मत, आज से कर्क राशि में सूर्य, इन राशियों को देंगे लाभ
Surya Rashi Parivartan Sun transit सूर्य का गोचरीय परिवर्तन आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 16 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को रात में 10:21 बजे के बाद चंद्रमा की राशि कर्क में हो गया है। जहां पर सूर्य 17 अगस्त 2024 दिन शनिवार को दिन में 10:01 बजे तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे।

पिता, आंख, राज्य, ऊर्जा, ज्ञानोदय, आत्मा, रुचि, आत्मविश्वास, तपस्या, सरकारी नौकरी आदि का कारक ग्रह सूर्य का गोचरीय परिवर्तन आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 16 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को रात में 10:21 बजे के बाद चंद्रमा की राशि कर्क में हो गया है। जहां पर सूर्य 17 अगस्त 2024 दिन शनिवार को दिन में 10:01 बजे तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे। पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के साथ सूर्य पर राहु की दृष्टि भी पड़ेगी। आपको बता दें कि अगर आपके संबंध आपके पिता से अच्छे हैं तो आपका सूर्य बलवान रहेगा और आपको मान सम्मान, नौकरी सब कुछ दिलाएगा । इसके विपरीत होने पर सूर्य कमजोर रहेगा। सूर्य के इस परिवर्तन का मेष से लेकर मीन तक व्यापक प्रभाव दिखाई देगा।
मेष :- गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि का योग बनेगा। सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना बन सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिश्रम में वृद्धि हो सकती है। बौद्धिक क्षमता के आधार पर प्रगति की स्थिति बनेगी। सीने की तकलीफ बढ़ सकती है। अध्ययन अध्यापन में प्रगति होगा।
वृष :- पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव। पुरुषार्थ में वृद्धि होगा । गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि का योग बनेगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वाहन की क्षति या वाहन पर खर्च की संभावना बन सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
मिथुन :- वाणी व्यवसाय से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता की संभावना बनेगी। पारिवारिक कार्यों में वृद्धि एवं खर्च की स्थिति बनेगी। आंखों की समस्या के कारण तनाव की संभावना है। वाणी में तीव्रता संभव है। भाई बहनों तथा मित्रों से लाभ की संभावना है। पेट की समस्या की संभावना बन सकती है।
कर्क :- सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यक्तित्व में वृद्धि होगा। धन संबंधित कार्यों में प्रगति की स्थिति बनेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर तनाव की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन में अवरोध। प्रेम संबंधों में टकराव की स्थिति बन सकती है। व्यापारिक गतिविधियों में सुधार की स्थिति बन सकती है।
सिंह :- दूरस्थ यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य पर अचानक खर्च की वृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय की स्थिति बन सकती है। चोट अथवा सर्जरी की संभावना बन सकती है। शत्रुओं पर विजय की स्थिति बन सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है।
कन्या :- लाभ एवं आय में वृद्धि। व्यापारिक गतिविधियों में सुधार। संतान पक्ष से चिंता उत्पन्न हो सकती है । अध्ययन अध्यापन में अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा खर्च में वृद्धि हो सकती है।
तुला :- सरकारी तंत्र से लाभ की स्थिति बन सकती है। परिश्रम में सकारात्मक वृद्धि संभव है। आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। बीपी अथवा हृदय रोग से संबंधित समस्या के कारण तनाव हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
वृश्चिक :- पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। पुरुषार्थ में वृद्धि होगा। राजकीय पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई, बहनों एवं मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
धनु :- पारिवारिक कार्यों पर खर्च की संभावना बनेगी। वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव। व्यापारिक गतिविधियों में सुधार हो सकता है। कार्यों में अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। पेट की समस्या उत्पन्न हो सकती है। आंखों की समस्या के कारण खर्च एवं तनाव हो सकता है।
मकर :- अपने से उच्च अधिकारियों से विवाद की संभावना बन सकती है। व्यक्तित्व में तीव्रता संभव । प्रेम संबंधों में अवरोध एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव की संभावना। साझेदारी के कार्यों को लेकर तनाव की संभावना। दैनिक रोजगार से जुड़े लोगों को तनाव की संभावना बन सकती है।
कुंभ :- प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों के लिए समय सकारात्मक होगा। आंखों की समस्या के कारण तनाव हो सकता है। दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दैनिक आय में कमी संभव है।
मीन :- आर्थिक गतिविधियों में देरी अथवा व्यवधान संभव । संतान को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अध्ययन अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए समय प्रतिकूल रह सकता है। कोई भी निर्णय सोच समझ कर लेना उचित होगा। क्योंकि अचानक लिया गया निर्णय प्रतिकूल परिणाम दे सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।