Rahu Gochar 2025: शनि की राशि राहु की एंट्री किन राशियों पर क्या असर डालेंगे राहु?
शनि अभी मीन राशि में विराजमान हैं। शनि का मीन राशि में जाना कई राशियों के लिए अच्छा तो कई के लिए बुरा होगा, लेकिन अभी शनि की राशि में राहु की एंट्री हो रही है। शनि का राहु की राशि कुंभ में आना भ बहुत खास होगा।

शनि अभी मीन राशि में विराजमान हैं। शनि का मीन राशि में जाना कई राशियों के लिए अच्छा तो कई के लिए बुरा होगा, लेकिन अभी शनि की राशि में राहु की एंट्री हो रही है। शनि का राहु की राशि कुंभ में आना भ बहुत खास होगा। आपको बता दें कि अभी तक राहु भी मीन राशि में हैं। अगले महीने 18 मई को राहु का राशि परिवर्तन होगा। हालांकि ज्योतिष में शनि-राहु की युति को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन 18 मई को राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे। आपको बता दें कि राहु सीधी चाल नहीं बल्कि विपरीत चाल चलते हैं। इसलिए राहु मेष में नहीं शनि की कुंभ राशि में विराजमान होंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि राहु का शनि की राशि कुंभ में जाना किन राशियों के अच्छे प्रभाव दिखा सकता है।
धनु राशि के लिए राहु का शनि की राशि में जाना अच्छा रहेगा। आपको उम्मीज से अधिक ऐशो-आ्रराम मिलेगा। राहु आपको तनाव दे सकते हैं, लेकिन आपके लिए यह समय धैर्य रखने का होगा। अचानक आवेग में आकर फैसला नहीं लेना है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। जमीन-जायदाद, मकान और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। जो लोग जमीन-जायदाद से जुड़े हुए हैं उनका अच्छा लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि-कुंभ राशि में राहु का जाना मिथुन राशि लिए भी अच्छे फल लाएगा। आपकी लाइफ में खासकर लवलाइफ अच्छी होगी। अनावश्यक बातों पर टेंसन ना लें। जो लोग जॉब करते हैं, उनकी लाइफ में अच्छे पल आएंगे। आपका प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि वालों के लिए राहु का परिवर्तन अच्छा होगा। कोई बड़ा काम आपका सफल हो सकता है। इस परिवर्तन से आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। आपकी आय बढञ सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।