Hindi Newsधर्म न्यूज़Pradosh Vrat February 2025 Date and time february mein dusra pradosh vrat kab hai

Pradosh Vrat: फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें डेट, शिव पूजन व व्रत पारण मुहूर्त

  • February mahine mein dusra pradosh vrat kab hai: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। जानें फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत कब है-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 Feb 2025 07:25 PM
share Share
Follow Us on
Pradosh Vrat: फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें डेट, शिव पूजन व व्रत पारण मुहूर्त

February Second Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत में प्रदोष काल में शिव पूजन करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है और रोग, दोष व दुख दूर होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष में प्रदोष व्रत रखा जाता है। फरवरी माह का दूसरा व्रत फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाएगा। जानें फरवरी का दूसरा प्रदोष व्रत कब है, शिव पूजन मुहूर्त व व्रत पारण टाइमिंग-

फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत कब है: फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत 25 फरवरी 2025, मंगलवार को है। मंगलवार के दिन प्रदोष व्रत होने के कारण भौम प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है।

ये भी पढ़ें:कल माघ पूर्णिमा पर सौभाग्य व शोभन योग का अद्भुत संयोग, जान लें स्नान-दान मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि कब से कब तक रहेगी: फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी 25 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर प्रारंभ होगी और 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी।

शिव पूजन का प्रदोष काल मुहूर्त: शिव पूजन के लिए प्रदोष काल शाम 06 बजकर 18 मिनट से रात 08 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

भौम प्रदोष व्रत पूजन मुहूर्त 2025:

ब्रह्म मुहूर्त- 05:10 ए एम से 06:00 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 12:11 पी एम से 12:57 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:29 पी एम से 03:15 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:16 पी एम से 06:41 पी एम

अमृत काल- 12:14 पी एम से 01:48 पी एम

त्रिपुष्कर योग- 06:50 ए एम से 12:47 पी एम

ये भी पढ़ें:माघ पूर्णिमा पर न करें ये 5 काम, रुष्ट हो सकती हैं मां लक्ष्मी

भौम प्रदोष व्रत पारण मुहूर्त 2025: फरवरी महीने के दूसरे प्रदोष व्रत का पारण 26 फरवरी 2025 को किया जाएगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद करना शुभ होता है। 26 फरवरी को भौम प्रदोष व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 49 मिनट से शुरू होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें