Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry net on palm is auspicious or inauspicious

Palmistry: हथेली पर जाल का निशान बनना शुभ होता है या अशुभ? जानिए

  • Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर मौजूद कुछ रेखाएं, योग और चिन्ह व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई विशेष पहलुओं की ओर संकेत देते हैं। हथेली पर कुछ चिन्ह शुभ माने जाते हैं, तो कुछ अशुभ भी माने जाते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 Feb 2025 01:20 PM
share Share
Follow Us on
Palmistry: हथेली पर जाल का निशान बनना शुभ होता है या अशुभ? जानिए

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद कई रेखाओं, योग और चिन्हों का जिक्र किया गया है। यह रेखाएं व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई विशेष पहलुओं का संकेत देती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में कई ऐसे चिन्हों के बारे में बताया गया है, जो बेहद शुभ मानी जाती है। हालांकि, हथेली पर मौजूद कुछ संकेत जीवन में तनाव का कारण बन सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, हथेली के बुध, शुक्र, गुरु पर्वत समेत अन्य जगहों पर जाल बनना भी व्यक्ति के बारे में कई संकेत देता है। आइए जानते हैं हथेली पर जाल का निशान क्या दर्शाता है?

शनि पर्वत पर जाल बनना शुभ नहीं माना गया है। इनमें आलस्य बहुत होता है। ऐसे व्यक्ति को बहुत सतर्क रहना चाहिए और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इन्हें धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

हथेली के सूर्य पर्वत पर भी जाल का चिन्ह शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति के मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकता है। जीवन में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है।

मंगल पर्वत पर जाल का निशान अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को क्रोध से बचना चाहिए और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखना चाहिए। मानसिक कष्ट सहना पड़ सकता है।

बुध पर्वत पर जाल का निशान होना अच्छा नहीं माना गया है। मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति छल-कपट और चोरी करने की आदत में पड़ सकते हैं।

हाथ के मणिबंध रेखा पर भी जाल बनना एक अच्छा संकेत नहीं है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को तरक्की की राह पर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

राहु पर्वत पर जाल का निशान दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति को बहुत मेहनत के बाद भी जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और हर मार्ग में अवरोध उत्पन्न होते हैं।

हथेली में गुरु पर्वत पर जाल का चिन्ह भी सही नहीं माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे लोग बहुत स्वार्थी होते हैं। इनमें अहंकार बहुत होता है, जिससे जीवन में परेशानियां झेलते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें