नवरात्रि, करवा चौथ, समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें डेट
- October festivals 2024 Date : अक्टूबर का महीना कुछ व्रत-त्योहारों के लिए खास माना जाता है। इस महीने एकादशी व्रत, प्रदोष व्रत, करवा चौथ, शारदीय नवरात्रि व दिवाली सहित कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।

October Vrat-festivals 2024 Date List : आज से अक्टूबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। अक्टूबर का महीना कुछ व्रत-त्योहारों के लिए खास माना जाता है। इस महीने एकादशी व्रत, प्रदोष व्रत, करवा चौथ, शारदीय नवरात्रि व दिवाली सहित कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने का आरंभ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि से हुआ। 3 अक्टूबर को मां देवी दुर्गा का आगमन भी होगा। घरों और पंडालों में 9 दिनों तक दुर्गा माता की विधिवत आराधना की जाएगी। 10वें दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा भी मनाया जाएगा। महीने के आखिर में नरक चतुर्दशी रहेगी। इस महीने का समापन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर होगा। आइए जानते हैं अक्टूबर में कौन-कौन से व्रत त्योहार पड़ेंगे व उनकी डेट-
नवरात्रि, करवा चौथ, समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें डेट
2 अक्टूबर 2024 (बुधवार): आरव पितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
3 अक्टूबर 2024 (गुरुवार): शारदीय नवरात्रि शुरू, घटस्थापना
9 अक्टूबर 2024 (बुधवार): कल्पारम्भ
10 अक्टूबर 2024 (गुरुवार): नवपत्रिका पूजा
11 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार): दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महाष्टमी पूजा
12 अक्टूबर 2024 (शनिवार): दशहरा, शारदीय नवरात्रि का समापन
13 अक्टूबर 2024 (रविवार): दुर्गा विसर्जन
14 अक्टूबर 2024 (सोमवार): पापांकुशा एकादशी
15 अक्टूबर 2024 (मंगलवार): प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
17 अक्टूबर 2024 (गुरुवार): वाल्मिकी जयंती, आश्विन पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति
20 अक्टूबर 2024 (रविवार): करवा चौथ, कार्तिक संकष्टी चतुर्थी
28 अक्टूबर 2024 (सोमवार): रमा एकादशी
29 अक्टूबर 2024 (मंगलवार): धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
30 अक्टूबर 2024 (बुधवार): मासिक शिवरात्रि
31 अक्टूबर 2024 (गुरुवार): नरक चतुर्दशी, दिवाली
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।