Moonstone: मून स्टोन कब, किसे व कैसे धारण करना चाहिए?
- Moon stone: सफेद रंग का रत्न है मून स्टोन, जो चंद्र ग्रह से संबंधित है। मून स्टोन को सही विधि और सही तरीके से धारण करने पर चंद्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

Moon stone: मून स्टोन सफेद रंग का रत्न है, जो चंद्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, मून स्टोन को धारण करने से चंद्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति और राशि के अनुसार रत्न धारण करना चाहिए। मून स्टोन को धारण करने के भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। मून स्टोन सही विधि और सही तरीके से धारण करने पर लाभ मिलता है। मून स्टोन धारण करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और कॉन्फिडेंस बढ़ता है। इसलिए आइए जानते हैं मून स्टोन किसे, कब और किस विधि से धारण करना चाहिए-
मून स्टोन कब, किसे व कैसे धारण करना चाहिए?
मून स्टोन कब करें धारण?
चंद्र ग्रह से संबंधित होने के कारण मून स्टोन को सोमवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। वहीं, इसे धारण करने से पहले शुद्धि करना जरूरी माना जाता है।
मून स्टोन कैसे करें धारण?
मून स्टोन के रत्न को चांदी के धातु में जड़वा कर धारण किया जा सकता है। सोमवार के दिन गंगाजल से पहले मून स्टोन की शुद्धि करें। चंद्र देव की पूजा कर इसे धारण करें। आप मून स्टोन को दायें हाथ की सबसे चोटी उंगली में धरण कर सकते हैं।
मून स्टोन किसे पहनना चाहिए?
ज्योतिष विद्या की मानें तो कर्क राशि के लोग मून स्टोन धारण कर सकते हैं। कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति देखकर ही मून स्टोन धारण करना चाहिए। रत्न विद्या के मुताबिक, मून स्टोन धारण करने से पहले आपको अपने ग्रहों की स्थिति जरूर देखनी चाहिए और एस्ट्रोलॉजर की सलाह लेना भी बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।