Hindi Newsधर्म न्यूज़Margashirsha Purnima Upay: On 15 December 2024 Margashirsha Purnima ke Upay for mesh to meen rashi

Margashirsha Purnima Upay: साल की आखिरी पूर्णिमा पर सभी 12 राशियां करें ये उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

  • Margashirsha Purnima Upay : इस साल की आखिरी पूर्णिमा 15 दिसंबर के दिन है। धार्मिक मान्यता है इस दिन कुछ उपाय कर लेने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने के साथ सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 Dec 2024 10:47 AM
share Share
Follow Us on
Margashirsha Purnima Upay: साल की आखिरी पूर्णिमा पर सभी 12 राशियां करें ये उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Margashirsha Purnima Upay : मार्गशीर्ष पूर्णिमा माता लक्ष्मी को समर्पित है। मां लक्ष्मी को धन की देवी के नाम से जाना जाता है। जिस व्यक्ति पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां भी बनी रहती हैं। वहीं, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी माता की उपासना करने से रुपये-पैसों की दिक्कतों से भी बचा जा सकता है। इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर अपनी राशि अनुसार इस विधि से आराधना करने पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपाय-

ये भी पढ़ें:15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, उपाय व विधि

साल की आखिरी पूर्णिमा पर सभी 12 राशियां करें ये उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

मेष राशि वाले मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को लाल चुनरी और लाल गुलाब के फूल अर्पित करें।

वृषभ राशि वाले मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर माता के समक्ष संध्या काल में घी का दीपक जलाएं।

मिथुन राशि वालों मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को लाल चुनरी और लाल गुलाब के फूल अर्पित करें।

कर्क राशि वाले मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 16 श्रृंगार का सामान माता लक्ष्मी को अर्पित करें।

सिंह राशि वाले मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर माता को मेवे का भोग लगाएं और तुलसी चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि वाले मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:पूर्णिमा का दिन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगा लाभ

तुला राशि वाले मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि वाले मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर लक्ष्मी जी को लाल गुलाब और लाल रंग की चूड़ियाँ अर्पित करें।

धनु राशि वालों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर श्री सूक्तम स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि वाले मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी के सामने 5 घी के दीपक जलाएं।

कुंभ राशि वालों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा माता लक्ष्मी को सिंदूर समेत शृंगार का सामान चढ़ाना चाहिए।

मीन राशि वाले मार्गशीर्ष पूर्णिमा माता को मेवे का भोग लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें