Mahashivratri 2025:मनोवांछित फलों की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? जानिए
- Mahashivratri 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए शिवलिंग पर पंचामृत, बेलपत्र और दूध समेत कुछ चीजों को चढ़ाना शुभ होता है।

Mahashivratri 2025: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महा शिवरात्रि मनाई जाती है। यह दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन शिव-गौरी की पूजा से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि का दिन विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए शिवलिंग पर कुछ खास चीजों को अर्पित कर सकते हैं। कहा जाता है कि शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की मनोवांछित फल देते हैं। आइए जानते हैं कि मनोकामना पूर्ण होने के लिए शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाना चाहिए?
शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं ?
महा शिवरात्रि के दिन शिवलिंग गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से विद्या की प्राप्ति होती है।
मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सालभर धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग बेलपत्र और धतूरा चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। संकटों से मुक्ति मिलती है।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए पंचामृत चढ़ाना भी बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है।
कहा जाता है कि शिवलिंग पर गाय का घी चढ़ाने से शक्ति और तेज में वृद्धि होती है। वहीं,शहद चढ़ाने से रिश्तों में मधुरता आती है। सौंदर्य और आकर्षण बढ़ता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।