Hindi Newsधर्म न्यूज़mahashivratri 2025 lucky zodiac signgs rashi horoscope rashifal

Mahashivratri Vrat : महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग, इन राशियों को होगा लाभ

  • महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। महाशिवरात्रि से कई राशि के जातक के लिए अच्छे दिन आयेंगे और पद-प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगा। महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इस दिन ग्रहों की स्थिति काफी अलग रहने वाली है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 Feb 2025 11:39 AM
share Share
Follow Us on
Mahashivratri Vrat : महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग, इन राशियों को होगा लाभ

Mahashivratri Vrat : महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। महाशिवरात्रि से कई राशि के जातक के लिए अच्छे दिन आयेंगे और पद-प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगा। महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इस दिन ग्रहों की स्थिति काफी अलग रहने वाली है। धन के दाता शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र की राहु के साथ युति हो रही है। इसके अलावा कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति हो रही है। पिता-पुत्र की युति होने से कई राशियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा कुंभ राशि में बुध भी विराजमान हैं, जिससे तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग और सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग और शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसा संयोग 1873 में बना था और करीब 149 साल बाद 2025 में बनने वाला है। इसके अलावा इस दिन शिव के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं, दुर्लभ संयोग से किन राशियों का चमकेगा भाग्य-

मेष राशि- मेष राशि वालों को दुर्लभ संयोग से महालाभ होगा। आपके लिए यह अवधि किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। इस अवधि में आपको भूमि या वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी में वेतन वृद्धि की संभावना है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को इस दुर्लभ संयोग से फायदा मिलेगा। इस अवधि में आपको करियर में सफलता हासिल हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को इस अवधि में मनाचाहा मुनाफा हो सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इस दौरान अधूरे काम पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता हासिल होगी। कारोबार में स्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल : 24 फरवरी से 2 मार्च तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?
अगला लेखऐप पर पढ़ें