Hindi Newsधर्म न्यूज़Mahashivratri 2025: Do these remedies on Mahashivratri Upay for Shiva's blessings

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय, बनी रहेगी शिव कृपा

  • Mahashivratri 2025 Upay : हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपायों की मदद से भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के साथ संतान-सुख की कामना भी पूरी हो सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 Feb 2025 10:39 PM
share Share
Follow Us on
Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय, बनी रहेगी शिव कृपा

Mahashivratri Upay: भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार साल में एक बार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपायों की मदद से भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के साथ संतान-सुख की कामना भी पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के खास दिन पर किन उपायों से शिव जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है-

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा? जानें पूजा का मुहूर्त, विधि व व्रत पारण समय

महाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय, बनी रहेगी शिव कृपा

महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव कृपा पाने का उत्तम दिन होता है। फाल्गुन की मासिक शिवरात्रि यानि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी ति​थि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन लोग अपने अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए तरह-तर​ह के ज्योतिष या पुराणों से संबंधित उपाय करते हैं। भगवान शिव की पूजा में पूजन सामग्री की महत्वपूर्ण भूमिका है। वैसे तो भगवान शिव पर जल अर्पित कर देने से ही वे प्रसन्न हो जाते हैं। आचार्य संजय पाठक के अनुसार, यदि आप सुयोग्य पुत्र की कामना से महाशिवरात्रि का व्रत रखें और शिवजी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा के समय भोलेनाथ को गेहूं चढ़ाना चा​हिए। ऐसा करने से पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय मंत्र जाप भी कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?

शिव जी की असीम कृपा पाने के लिए पूजन के दौरान शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें-

1. घी

2. दही

3. फूल

4. फल

5. अक्षत

6. बेलपत्र

7. धतूरा

8. भांग

9. शहद

10. गंगाजल

11. सफेद चंदन

12. काला तिल

13. कच्चा दूध

14. हरी मूंग दाल

15. शमी का पत्ता

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें