Hindi Newsधर्म न्यूज़Maha shivratri vrat paran 2025 time know when to open maha shivratri fast and shubh muhurat

Mahashivratri vrat paran: महाशिवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें शुभ मुहूर्त

  • Maha shivratri fast paran time: महाशिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के पश्चात करना शुभ माना गया है। जानें महाशिवरात्रि व्रत पारण का शुभ समय-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
Mahashivratri vrat paran: महाशिवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें शुभ मुहूर्त

Maha shivratri 2025 vrat paran muhurat: महाशिवरात्रि का व्रत हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। इस साल महाशिवरात्रि व्रत 26 फरवरी 2025, बुधवार को है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के एक दिन पहले यानी त्रयोदशी तिथि पर महाशिवरात्रि व्रत करने वाले भक्तों को एक समय भोजन करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन शाम को शिव पूजन करने के बाद शिव मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए। भगवान शिव की पूजा रात के समय करना अत्यंत शुभ माना गया है और अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान व पूजन आदि करने के बाद व्रत पारण करना चाहिए। जानें महाशिवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा और शुभ मुहूर्त-

महाशिवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि व्रत का पारण 27 फरवरी 2025, गुरुवार को किया जाएगा। महाशिवरात्रि व्रत का पूर्ण फल पाने के लिए व्रत का पारण सूर्योदय व चतुर्दशी तिथि के अस्त होने के मध्य में ही करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि की शिव भक्ति से भरपूर इन 10 चुनिंदा मैसेज से भेजें बधाई

चतुर्दशी तिथि कब से कब तक रहेगी: द्रिक पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर प्रारंभ होगी और 27 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी।

महाशिवरात्रि व्रत पारण का मुहू्र्त 2025: महाशिवरात्रि व्रत पारण का शुभ मुहूर्त 27 फरवरी 2025 को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से सुबह 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि सामग्री लिस्ट: इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है शिव पूजा, जानें

शिवरात्रि पूजा का समय- शिवरात्रि पूजा रात्रि के समय एक बार या चार बार की जा सकती है। रात्रि के चार प्रहर होते हैं और हर प्रहर में शिव पूजा कर सकते हैं। जानें शिव पूजन के चारों प्रहर का शुभ मुहूर्त-

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:19 पी एम से 09:26 पी एम

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:26 पी एम से 12:34 ए एम, फरवरी 27

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:34 ए एम से 03:41 ए एम, फरवरी 27

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:41 ए एम से 06:48 ए एम, फरवरी 27

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें