Hindi Newsधर्म न्यूज़Leo Weekly Horoscope Singh Rashi ka Saptahik Rashifal 23 February- 1 March 2025 future predictions

सिंह साप्ताहिक राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 फरवरी से 1 मार्च तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSun, 23 Feb 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
सिंह साप्ताहिक राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 फरवरी से 1 मार्च तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

Leo Weekly Horoscope, सिंह साप्ताहिक राशिफल (23 फरवरी- 1 मार्च, 2025): प्रेमी के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। सुनिश्चित करें कि प्रेमी संग बिताए गए पल सुहाने हो। ऑफिस पॉलिटिक्स से जुड़ी समस्याओं को कम करें। सोच-समझकर निवेश करें। इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी।

लव राशिफल : लव लाइफ को कंट्रोवर्सी से सुरक्षित रखें और बाहर से दखल न बढ़ने दें। रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति रिश्तेदार या दोस्त प्रेमी को अपने बातों से प्रभावित कर सकते हैं, जिससे लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। कुछ लोगों के रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव संभव है। ब्रेकअप भी हो सता है। क्रश को प्रपोज करते समय थोड़ा सतर्क रहें। रिस्पान्स पॉजिटिव नहीं मिलेगा। हालांकि, जो शादी-विवाह करना चाहते हैं,वह घर में इस बारे में डिस्कस कर सकते हैं। आपको अच्छा रिस्पान्स मिलेगा।

करियर राशिफल : आप एक साथ कई टास्क संभालने में आज कामयाब रहेंगे। आप नई जिम्मेदारियां लेने के बाद मैनेजमेंट को इंप्रेस कर सकेंगे। हालांकि ग्रोथ के कारण आप भी ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं, जिसके बारे में आपको सावधान रहना चाहिए। कुछ प्रोफेशनल विदेश में मौके देखेंगे। सप्ताह का दूसरा भाग अच्छा है, इसमें आप नए पार्टनरशिप डील साइन कर सकते हैं।

आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। बजट रिव्यू करें और खर्चों को कम करने वाले विकल्पों की तलाश करें। भविष्य में निवेश करने के लिए पैसे बचाने को प्राथमिकता दें। इसलिए कोई भी वस्तु जल्दबाजी में खरीदते समय दो बार विचार करें। आर्थिक फैसले लेते समय सतर्क रहें और कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें।अगर आप नए आर्थिक मौकों की तलाश कर रहे हैं, तो विश्वसनीय सोर्स की एडवाइस जरूर लें।

स्वास्थ्य राशिफल : इस सप्ताह स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। स्ट्रेस मैनेजमेंट और सेल्फकेयर बहुत जरूरी है क्योंकि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की बढ़ती एक्टिविटीज से थकान हो सकता है। रेगुलर एक्सरसाइज करें। अपने रूटीन में हेल्दी हैबिट्स को अपनाएं। आराम करने के लिए ब्रेक लें ताकि एनर्जी लेवल को मेंटेन कर सकें। किसी भी स्वास्थ्य की समस्या पर ध्यान दें और रोकथाम के लिए तुरंत सावधानी बरतें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 फरवरी से 1 मार्च तक का समय?
ये भी पढ़ें:मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 फरवरी से 1 मार्च तक का समय? पढ़ें राशिफल
अगला लेखऐप पर पढ़ें