Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा पर करें 3 उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
- Kartik Purnima Upay : कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की उपासना करने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है।

Kartik Purnima Upay: इस साल शुक्रवार के दिन कार्तिक पूर्णिमा पड़ रही है, जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की उपासना करने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर के दिन है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के उपाय-
एकाक्षी नारियल
अपने घर की दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है की पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल माता को अर्पण करें फिर इसके अगले दिन इस नारियल को अपने तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी।
पलाश का फूल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करते दौरान माता लक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाएं। वहीं, घर में पलाश के फूल का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं और घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।
सोना और चांदी
कार्तिक की पूर्णिमा के दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए और घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए संभव हो तो होली पूर्णिमा के दिन सोना या चांदी खरीद सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।