अंकराशि : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 2 फरवरी का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 2 February 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 2 फरवरी का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मूलांक 2- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। परंतु मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा लाभप्रद हो सकती है।
मूलांक 3- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
मूलांक 4- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पुराने व पैतृक व्यापार की दोबारा शुरुआत हो सकती है।
मूलांक 5- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
मूलांक 6- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवन साथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
मूलांक 7- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व असंतोष हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में सचेत रहें।
मूलांक 8- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 9- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।