अंकराशि 19 फरवरी: मूलांक 1-9 वालों के लिए 19 फरवरी का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 19 February 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 19 फरवरी का दिन...
मूलांक 1 : कुछ व्यापारिक तालमेल बनेंगे। भाग्य साथ देगा। खर्च की अधिकता मन को थोड़ा परेशान करेगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। धन की स्थिति सामान्य रहने वाली है।
मूलांक 2: आज मूलांक 2 वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आय के नवीन साधन बन सकते हैं। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे।
मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि पारिवारिक उतार-चढ़ाव के कारण मन परेशान रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। बड़े बुजुर्गों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
मूलांक 4 : मूलांक 4 वाले आज ज्यादा गुस्सा करने से बचें। परिवार में शांति बनाए रखें। कारोबार में सुधार होगा। कामकाज के सिलसिले में ज्यादा व्यस्तता रह सकती है। किसी मित्र के सहयोग से लाभ में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा बन सकती है। धर्म-कर्म में भाग ले सकते हैं।
मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार मिल सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ समय है।
मूलांक 6: जीवनसाथी का पूरा सानिध्य मिलेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। नौकरी में पदोन्नति या आय में वृद्धि मिल सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। संतान के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन का आवक बढ़ेगा।
मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों को आज गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। कुछ शुभता में वृद्धि होगी। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।
मूलांक 8: किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो शुरुआत कर दें। शुभ समय है। पराक्रम रंग लाएगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
मूलांक 9 : जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यक्तिगत व व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी। हालांकि पैतृक संपत्ति पर भी ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। बेकार के वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। बाकी चीजें सामान्य दिख रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।