अंकराशि : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 17 फरवरी का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 17 February 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 17 फरवरी का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। सेहत पर नजर रखें। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। व्यापारियों को व्यापार में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा।
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपको जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। रुपए-पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, बस खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ लोगों का शादी-ब्याह तय हो सकता है। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी।
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी लाइफ में किसी नए शख्स का आगमन हो सकता है। पार्टनरशिप के व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन का आवक बढ़ेगा। भाई-बहन की आर्थिक रूप से मदद करने की जरूरत पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
मूलांक 4 वाले आज ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को किसी भी तरह के रिस्क से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी के साथ अनबन के संकेत हैं, इसलिए रिश्ते का ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
मूलांक 5 वालों को आज किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए, वरना कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। नौकरी पेशा करने वालों को साथ काम करने वालों व उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मूलांक 6 वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में विस्तार का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको लीडरशिप स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में मन लगेगा। आय के नवीन सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। निवेश के अवसर मिलेंगे।
मूलांक 7 वालों की आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज आप अटके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी पेशा करने वालों को नौकरी बदलने के कई अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। यात्रा का योग बन सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 8 वालों को अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में विस्तार संभव है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।
मूलांक 9 वालों को आज कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। सेहत पर नजर रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विरोधियों पर आपका दबदबा कायम रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।