Hindi Newsधर्म न्यूज़Jaya Ekadashi 2025 Know what to do and what not to do on Jaya Ekadashi

Jaya Ekadashi: कब है जया एकादशी? जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

  • Jaya Ekadashi 2025 : जया एकादशी व्रत के भी कुछ नियम हैं। जया एकादशी पर कुछ चीजों को करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 2 Feb 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
Jaya Ekadashi: कब है जया एकादशी? जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Jaya Ekadashi 2025: इस साल जया एकादशी फरवरी के महीने में मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु भगवान की आराधना करनी चाहिए। फरवरी माह में आने वाली एकादशी तिथि को जया एकादशी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखा हो या न रखा हो, जया एकादशी पर कुछ कार्यों को करना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है की जया एकादशी के दिन कुछ कामों को करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं। इसलिए जया एकादशी के दिन व्रत रखा हो या नहीं, इन कामों को करने से बचें-

ये भी पढ़ें:फरवरी में कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत?
ये भी पढ़ें:फरवरी में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानें डेट व शुभ मुहूर्त

कब है जया एकादशी: दृक पंचांग के अनुसार, 2025 में जया एकादशी का व्रत 8 फरवरी को रखा जाएगा। एकादशी तिथि प्रारम्भ फरवरी 07, 2025 को 09:26 पी एम पर होगी, जिसका समापन फरवरी 08, 2025 को 08:15 पी एम पर होगा।

जया एकादशी के दिन क्या करें- जया एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूजा करें। इस दिन व्रत न रखा हो तो सात्विक भोजन करने की कोशिश करें। व्रत रखने से पूर्व व्रत रखने का संकल्प जरूर लें। व्रत के सभी नियमों का पालन करें। पारण सूर्योदय के पाश्चात्य करना उत्तम रहेगा। इस दिन भजन-कीर्तन भी किया जाता है।

ये भी पढ़ें:रथ सप्तमी इस दिन, जानें डेट, पूजा की विधि व मुहूर्त

जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

काले वस्त्र- धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा।

चावल- जया एकादशी के दिन चावल का सेवन करने की मनाही है। मान्यता है जया एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से दोष लगता है।

तुलसी- तुलसी की पत्तियां विष्णु भगवान को बेहद प्रिय हैं, जिसके बिना भगवान को भोग नहीं लगाया जाता है। इसलिए जया एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियों को न तो स्पर्श करना चाहिए और न ही इन्हें तोड़ना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तुलसी जी व्रत रखती हैं। इसलिए इन्हें स्पर्श करने से बचना चाहिए।

मास-मदिरा- जया एकादशी के दिन मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें