फरवरी में भी सूर्य और बुध आएंगे एक साथ, बनाएंगे बुधरादित्य योग, इन राशियों का भाग्य होगा बलवान
सूर्य अभी मकर राशि में चल रहे हैं। सूर्य फरवरी में शनि की कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 12 फरवरी को शनि का गोचर कुंभ राशि में होगा। शनि के इस राशि में जाने से शनि और सूर्य की युति बन जाएगी, लेकिन इसी महीने फरवरी में बुध भी राशि परिवर्तन करेंगे।

सूर्य अभी मकर राशि में चल रहे हैं। सूर्य फरवरी में शनि की कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 12 फरवरी को शनि का गोचर कुंभ राशि में होगा। शनि के इस राशि में जाने से शनि और सूर्य की युति बन जाएगी, लेकिन इसी महीने फरवरी में बुध भी राशि परिवर्तन करेंगे। 11 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर राशि परिवर्तन करके कुंभ में आएंगे। बुध और सूर्य दोनों शनि की राशि कुंभ में जाएंगे। बुध ग्रह 27 फरवरी तक इस राशि में रहेंगे। इस तरह कुंभ राशि में बुध, सूर्य और शनि तीन ग्रह होंगे। अब देखते हैं कि इन तीन ग्रहों और सूर्य और बुध के योग से कई राशियों पर प्रभाव होगा।
मिथुन: मिथुन राशिफल के लोगों को इस युति से अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। बुध और सूर्य के एक साथ होने से आपकी राशि के लोगों को भाग्य आपके लिए काम करने लगेगा। भाग्य को मजबूती मिलेगी और आपके काम खुद बनने लगेंगे। इसके अलावा इस ग्रह के लोगों को नौकरी में भी लाभ होगा।
सिंह: फरवरी के ग्रह गोचर से सिंह राशि के लोगों को सूर्य तरक्की कराएंगे। समाज में सम्मान और पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। कुल मिलाकर इस राशि के लोगों के लिए समय अच्छा है। हेल्थ के लिहाज से भी आप लाभ पाएंगे।
कुंभ:तीन ग्रहों का कुंभ राशि में जमावड़ा लगने से कई राशियों को लाभ मिलेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से आप को लाभ होगा। स समय में आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं या नया काम मिल सकता है। जिससे आपकी उन्नति की राह आसान होगी. व्यापारी वर्ग के लोग फरवरी में मुनाफा कमाएंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।