सूर्य का मीन राशि में गोचर इन राशियों के लिए शुभ, होगा लाभ ही लाभ
- सूर्य देव एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्यदेव 14 मार्च को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा।

Sun Transit In Pisces Horoscope Rashifal: सूर्य देव एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्यदेव 14 मार्च को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव के मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ…
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक पक्ष इस अवधि में मजबूत होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान समान होगा। इस दौरान समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर वातावरण चुनौती पूर्ण हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की आशंका है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस दौरान निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। अतीत में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। करियर में थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि से जुड़े जातक अपने प्रयासों में कमी न आने दें। इस अवधि में पदोन्नति व मान-सम्मान हासिल होगा। निवेश के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।
वृश्चिक राशि- इस दौरान आपको कड़े प्रयासों से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। शत्रुओं पर हावी रहेंगे। इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहें। नौकरी के चलते छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशि- इस दौरान आपको सफलता केवल कड़ी मेहनत से हासिल होगी। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस दौरान नौकरी की संभावनाओं के चलते विदेश यात्रा कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।