Goverdhan Puja Time 2024: आज गोवर्धन पूजा पर त्रिपुष्कर समेत कई शुभ संयोग, जानें सुबह-शाम के पूजन मुहू्र्त
- Goverdhan Puja Muhurat 2024: इस साल गोवर्धन पूजा पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इस दिन की महत्ता बढ़ रही है। जानें गोवर्धन पूजा का समय व राहुकाल टाइमिंग-

Goverdhan Puja Muhurat and Rahukal: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व दिवाली के ठीक अगले दिन मनाया जाता है। कभी-कभी दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का अंतर हो सकता है। यह पर्व भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र देवता को पराजित किये जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। इस साल गोवर्धन पूजा पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण व गोवर्धन पर्वत की पूजा का विधान है। जानें गोवर्धन पूजा पर शुभ संयोग कब से कब तक, पूजा मुहूर्त व अन्य जरूरी बातें-
गोवर्धन पूजा पर बन रहे शुभ संयोग-
हिंदू पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा पर बनने वाले कई शुभ योग इस दिन का महत्व और बढ़ा रहे हैं। गोवर्धन पूजा के दिन आयुष्मान, सौभाग्य व त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ये योग अत्यंत शुभ व लाभकारी बताए गए हैं। मान्यता है कि इन योग में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
गोवर्धन पूजा के दिन आयुष्मान सुबह 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग प्रारंभ होगा। त्रिपुष्कर योग रात 08:21 बजे से 03 नवंबर को सुबह 05:58 बजे तक रहेगा।
गोवर्धन पूजा का समय- गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - 06:33 ए एम से 08:45 ए एम
गोवर्धन पूजा सायाह्नकाल मुहूर्त - 03:22 पी एम से 05:34 पी एम
गोवर्धन पूजा के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 ए एम से 05:41 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:42 ए एम से 12:26 पी एम
विजय मुहूर्त- 01:54 पी एम से 02:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:34 पी एम से 06:00 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:34 पी एम से 06:52 पी एम
अमृत काल- 08:16 पी एम से 10:02 पी एम
गोवर्धन पूजा के दिन राहुकाल का समय- हिंदू धर्म में शुभ व मांगलिक कार्यों को करने से पहले राहुकाल का विचार किया जाता है। राहुकाल को अशुभ योगों में गिना जाता है। राहुकाल सुबह 09 बजकर 18 मिनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।