Hindi Newsधर्म न्यूज़Fengshui Tips for happiness and prosperity of the home

Feng Shui Tips:घर की सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स, धन की तंगी दूर होने की है मान्यता

  • Fengshui Tips : फेंगशुई में घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कई विशेष उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को अपनाकर घर की पॉजिटिविटी को बढ़ाया जा सकता है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 Feb 2025 04:49 PM
share Share
Follow Us on
Feng Shui Tips:घर की सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स, धन की तंगी दूर होने की है मान्यता

Fengshui Tips : फेंगशुई में घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए कई विशेष उपाय बताए गए हैं। इसके साथ ही घर की आर्थिक स्थिति को मजूबत बनाने और सुख-समृद्धि के लिए भी फेंगशुई के कुछ उपाय कारगर माने गए हैं। मान्यता है कि फेंगशुई के इन उपायों से घर में बरकत आती है। कार्यों की बाधाएं दूर होती है। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप भी फेंगशुई के कुछ आसान उपायों को फॉलो कर सकते हैं।

धन-समृद्धि के लिए फेंगशुई के उपाय :

फेंगशुई के अनुसार, घर का दक्षिण-पूर्व कोना धन का कोना होता है। इस जगह की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इस कोने में मनी प्लांट या बैंबू-ट्री लगाना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे धन, सुख-समृद्धि आती है।

ये भी पढ़ें:Fengshui : घर में हंसते हुए बुद्धा की रखें मूर्ति, धन-दौलत में वृद्धि की है मान्

फेंगशुई के अनुसार, घर के किसी कोने या कमरे में चीजों को बिखेर कर नहीं रखना चाहिए। इससे घर की नेगेटिविटी बढ़ती है। इसके अलावा धन रखने के स्थान जैसे तिजोरी या अलमारी की साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि धन को साफ-सुथरे और व्यवस्थित स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिरता आती है।

घर का उत्तर-पूर्व कोना कुबेर देवता को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि घर के उत्तरी दीवार पर कुबेर यंत्र या दर्पण रखने से धन आगमन के नए स्त्रोत खुलते हैं। इस दिशा में जूते-चप्पल, बाथरूम और भारी फर्नीचर नहीं होना चाहिए।

फेंगशुई के अनुसार, घर का मुख्यद्वार धन, सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी को आकर्षित करता है। इसलिए घर के मुख्यद्वार के साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। मुख्य दरवाजे पर पेड़-पौधे और विंड चाइम्स लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें