FengShui: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए करें ये काम
- FengShui tips : घर में वास्तु दोष हो तो प्रभाव फाइनेंशियल कंडीशन पर भी देखने को मिलता है। फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र में ऐसे कई तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से फाइनेंशियल दिक्कतों को कम किया जा सकता है।

FengShui, फेंगशुई: आर्थिक स्थिति मजबूत न हो तो जीवन में कई दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र में ऐसे कई तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से फाइनेंशियल दिक्कतों को कम किया जा सकता है। घर में वास्तु दोष हो तो प्रभाव फाइनेंशियल कंडीशन पर भी देखने को मिलता है। इसलिए अगर आप भी आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं तो फेंगशुई शास्त्र में बताए कुछ उपाय अपना सकते हैं।
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए करें ये काम
1: जेड प्लांट- काफी समय से अगर आप आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो इसकी वजह घर की नेगेटिव एनर्जी भी हो सकती है। इसलिए घर में पॉजिटिविटी अट्रैक्ट करने के लिए और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए आप जेड प्लांट लगा सकते हैं।
2: फेंगशुई कछुआ- फेंगशुई का कछुआ घर या ऑफिस में रखने से व्यक्ति की समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ती है और आर्थिक दिक्कतें भी दूर होती हैं। इसे उत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है। फेंगशुई कछुआ आपकी इंकम बढ़ाने में लकी चार्म साबित हो सकता है।
3: फिश एक्वेरियम- अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो अपने घर में फिश एक्वेरियम रखें। घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर की कंगाली दूर होती हैं।
4: तीन सिक्के- फेंगशुई में तीन सिक्कों को बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर या लाल धागे में बांधकर घर में रखने से दरिद्रता दूर होती है और पैसों का फ्लो बना रहता है।
5: फेंगशुई मेंढक- अगर आप आर्थिक परेशानी से घिरे हुए हैं तो आज ही अपने घर फेंगशुई का मेंढक लाएं। फेंगशुई मेंढक बेहद ही लकी माना जाता है, जिससे पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।