Falgun Amavasya 2025:फाल्गुनी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख और स्नान-दान मुहूर्त
- Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को फाल्गुनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन स्नान-दान के कार्य बेहद शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Falgun Amavasya 2025: सनातन धर्म में हर माह में आने वाली अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व होता है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को फाल्गुनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 27 फरवरी 2025 को फाल्गुनी अमावस्या है। फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि बेहद खास होती है। इस दिन स्नान-दान के कार्य पुण्यफलदायी माने जाते हैं। वहीं, फाल्गुन अमावस्या के एक दिन पहले महाशिवरात्रि मनाई जाती है। फाल्गुनी अमावस्या के दिन पितरों की आत्माशांति और मोक्ष दिलाने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के कार्य भी किए जाते हैं। आइए जानते हैं फाल्गुन अमावस्या 2025 की सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त...
फाल्गुन अमावस्या की सही तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 27 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा और अगले दिन सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, 27 फरवरी 2025 को फाल्गुन अमावस्या मनाई जाएगी।
शुभ योगों में फाल्गुन अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या के दिन शिव योग व सिद्ध योग का शुभ योग बन रहा है। इस दौरान धर्म-कर्म के कार्य शुभ माने जाते हैं।
फाल्गुन अमावस्या 2025: स्नान-दान का मुहूर्त
फाल्गुन अमावस्या के दिन स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन सुबह 05 बजकर 08 मिनट से लेकर 05 बजकर 58 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। इस दौरान आप स्नान-दान के कार्य कर सकते हैं। वहीं, इसके बाद दोपहर 11 बजकर 11 मिनट से लेकर 12 बजकर 57 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा और 02:29 पी एम से 03:15 पी एम तक विजय मुहूर्त का निर्माण होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।