Dhanteras choghadiya muhurt: आज धनतेरस पर शुभ चौघड़िया मुहूर्त में पूजा से मां लक्ष्मी करेंगी धनवर्षा
Dhanteras 2024 Date धनतेरस शुभ मुहूर्त आज इस त्रयोदशी तिथि का मान 29 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को दिन में 10:59 बजे से आरम्भ होकर 30अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को दिन में 10:59 बजे तक व्याप्त रहेगा। इस लग्न में पूजा से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न और करेंगी धनवर्षा

धनतेरस शुभ मुहूर्त- इस साल त्रयोदशी तिथि का मान 29 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को दिन में 10:59 बजे से आरम्भ होकर 30अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को दिन में 10:59 बजे तक व्याप्त रहेगा। अतः गृहोपयोगी सामान त्रयोदशी तिथि के स्थिर लग्न में खरीदना श्रेयस्कर होता है | इस दिन 29 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथि में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सूर्योदय से रात में 7:49 तक रहेगा। उसके उपरांत हस्त नक्षत्र आरंभ हो जाएगा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी ग्रह सूर्य तथा हस्त नक्षत्र का स्वामी ग्रह चंद्रमा को माना जाता है। ऐन्द्रे योग दिन में 10:11 बजे तक व्याप्त रहेगा। उसके बाद वैधृति योग रहेगा। चंद्रमा का संचरण कन्या राशि में होगा। 29 अक्टूबर को भौम प्रदोष व्रत भी होने के कारण इस दिन का महत्व आनंद गुना बढ़ जाएगा। क्योंकि धन में वृद्धि के लिए तथा कर्ज से मुक्ति के लिए भौम प्रदोष व्रत को अति श्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है। इस कारण से प्रदोष काल में माता लक्ष्मी- श्री हरि विष्णु सहित भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चन करने से धन का आवक बढ़ेगा बढ़ता है तथा कर्ज से मुक्ति मिलेगी। इस प्रकार 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को त्रयोदशी होने से धनतेरस और धन्वंतरि जयंती का पर्व इसी दिन मान्य रहेगा।
ज्योतिर्विद पं.दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया इस दिन शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी शुभ फल प्रदायक होती है।
त्रयोदशी तिथि में पूजन के लिए स्थिर लग्न
(1)- 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को स्थिर लग्न कुम्भ दोपहर बाद 01:50 से 3:10 बजे तक ।
(2)- 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को स्थिर लग्न वृष रात में 06:25 से 8:00 बजे तक । जिसमे 7:15 से 8 बजे तक लाभ चौघड़िया।
(3)- 29 अक्टूबर दिन मंगलमंगलवार को स्थिर लग्न सिंह मध्य रात्रि बाद 01:00 से 3:00 बजे रात तक एवं शुभ चौघड़िया के साथ 1:00 से 3:00 बजे तक ।
(4)- 030 अक्टूबर दिन बुधबुधवार को स्थिर लग्न वृश्चिक सुबह 7:40 से 09:30 बजे तक। 7:30 से 9:00 तक अमृत चौघड़िया प्राप्त होगी।
उपरोक्त समय मे की गयी खरीदारी एवं माता लक्ष्मी का पूजन शुभफलदायी होता है | इस दिन माता लक्ष्मी का पूजन एवं खरीदारी स्थिर लग्न में अति शुभफल दायक होती है
कैसे करें धनवंतरी, लक्ष्मी कुबेर की पूजा
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि को कृष्ण तुलसी, गाय का दूध और उससे बना मक्खन जरूर चढ़ाना चाहिए। इस दिन खरीददारी करके जो भी लाएं वो भगवान धन्वंतरि को जरूर चढ़ाएं। साथ ही धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करें। अंत में माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि जी की आरती करें। धनतेरस पर सात आटे से बने दिए पूजा स्थल पर जलाने चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।