Hindi Newsधर्म न्यूज़Dhan Labh Ke Upay Vastu Tips For Money How to get maa laxmi blessings

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, होगा धन-लाभ

  • वास्तु शास्त्र में जीवन में पॉजिटिविटी व आर्थिक उन्नति के लिए कई उपाय बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों को रखना बहुत जरूरी होता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 Feb 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, होगा धन-लाभ

वास्तु शास्त्र में जीवन में पॉजिटिविटी व आर्थिक उन्नति के लिए कई उपाय बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों को रखना बहुत जरूरी होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर इन चीजों को रखा जाए तो वास्तुदोष नहीं लगता है और आर्थिक परेशानियोंसे छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं, धन-लाभ के लिए वास्तु टिप्स-

घर के मुख्य द्वार पर लगाएं शुभ चिन्ह

वास्तु कहता है कि सारी ऊर्जाएं मुख्य द्वार से होकर हमारे भवन में प्रवेश करती हैं। इसलिए अपने मुख्य द्वार पर शुभ चिह्न जैसे कलश, मछली, कमल, शंख आदि लगाने चाहिए। मुख्य द्वार के ऊपर अथवा दोनों तरफ स्वास्तिक एवं ओम आदि चिह्न लगाएं। यह शुभ प्रभाव देता है।

उत्तर और पूर्व दिशा में इन बातों का रखें ध्यान

उत्तर-पूर्व दिशा में कोई भी भारी सामान, कबाड़ आदि नहीं रखें। यहां पर नीले रंग के कांच के बर्तन में पानी भरकर रखें। अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में एक चांदी की डिब्बी में चावल रखें। उत्तर और पूर्व दिशा की खिड़कियां जो बंद कर रखी है, उन्हें नियमित रूप से खोलें।

शनिवार को करें ये उपाय

शनिवार को स्टील के लोटे में थोड़ा कच्चा दूध, चीनी, घी मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं, साथ में चने और गुड़ भी चढ़ाएं।

कमलगट्टे की माला

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कमलगट्टे की माला को शुभ माना गया है। मान्यता है कि कमलगट्टे की माला को रखने से धन प्राप्ति को मार्ग खुलते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

गोमती चक्र

गोमती चक्र को घर में रखने से सुख-शांति व समृद्धि आती है। कहते हैं कि 11 गोमती चक्र पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।विस्तृत और अधिक जानकारी के लिएपहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:शनि मीन राशि में प्रवेश से पहले करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें इसका प्रभाव
अगला लेखऐप पर पढ़ें