Hindi Newsधर्म न्यूज़Aries weekly Horoscope 20-26 April 2025 saptahik mesh rashi ka rashifal future predictions

मेष साप्ताहिक राशिफल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 अप्रैल तक का समय? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

  • Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Weekly Saptahik Horoscope : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSat, 19 April 2025 11:20 PM
share Share
Follow Us on
मेष साप्ताहिक राशिफल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 अप्रैल तक का समय? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aries Weekly Horoscope, मेष साप्ताहिक राशिफल : सोच-समझकर और धैर्यता के साथ लिए गए फैसले सही साबित होंगे। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवन के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। प्रोफेशनल ग्रोथ के भरपूर अवसर मिलेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगें, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

लव राशिफल : सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति को एंट्री होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, साथी संग उनका रिश्ता मजबूत होगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतों का सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। उनसे अपने इमोशन्स शेयर करें। रिलेशनशिप में एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करें और साथी से अपनी फीलिंग्स को व्यक्त करने में संकोच न करें। जो लोग अपने स्पेशल वन को प्रपोज करना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए।

करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में कई बड़े सकारात्मक बदलाव आएंगे। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। नए कार्यों की जिम्मेदारियों लेने के लिए तैयार रहें। क्रिएटिविटी के साथ सभी टास्क हैंडल करें। इस वीक कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। करियर में सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे।

आर्थिक राशिफल : इस वीक आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। अपने खर्चों पर नजर रखें और सोच-समझकर निवेश करें। इससे भविष्य में आर्थिक लाभ होगा और धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। इस सप्ताह धन के लेन-देन से बचें।

स्वास्थ्य राशिफल : अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। रोजाना एक्सरसाइज करें। हेल्दी डाइट लें। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। नियमित मेडिटेशन करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा और मेंटल हेल्थ इंप्रूव होगी। अपने शरीर की जरुरतों को नजरअंदाज न करें और खुद के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करें और सेल्फकेयर एक्टिविटीज में शामिल हों। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:14 मई को गुरु करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
अगला लेखऐप पर पढ़ें