Hindi Newsधर्म न्यूज़Ank rashifal 27 January 2025 Numerology Horoscope Tomorrow Future Prediction By Date of Birth

अंकराशि : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 27 जनवरी का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 26 Jan 2025 01:48 PM
share Share
Follow Us on
अंकराशि : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 27 जनवरी का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

Numerology Horoscope 27 January 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 27 जनवरी का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-

मूलांक 1- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। सेहत के प्रति सचेत रहें। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में भागदौड़ रहेगी। लाभ के मौके मिलेंगे।

मूलांक 2- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। बाधाएं आ सकती हैं। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाने का योग है।

मूलांक 3- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मूलांक 4- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सम्मान मिलेगा।

मूलांक 5- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। लेखन कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 6- मन में उतार-चढ़ाव तो रहेंगे, परंतु नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में बाधा आ सकती है। कारोबार में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

मूलांक 7- मन अशांत हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि में सफल रहेंगे।

मूलांक 8- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पर, मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। पिता से धन मिलेगा।

मूलांक 9- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के साधन बढ़ेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:मौनी अमावस्या 29 जनवरी को, नोट कर लें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, स्नान-दान का समय
ये भी पढ़ें:फरवरी में बुध और सूर्य की चाल बदलने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल?
अगला लेखऐप पर पढ़ें