Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 20 February 2025 aries to pisces Today horoscope future prediction

Aaj Ka Rashifal: 20 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

  • Today Horoscope 20 February 2025 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 20 फरवरी 2025 को गुरुवार है। आइए जानते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 20 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 05:09 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal: 20 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल वक्री गति से मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में । सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में हैं।

राशिफल-

मेष राशि- बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। फिर भी पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:फरवरी में अस्त और मार्च में गोचर: शनि कृपा से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य

मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा आपका। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भावनाओं पर काबू रखें। तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में बहुत काबू में रहें। बाकी व्यापार मध्यम गति से आगे चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन का आगमन होगा। रिश्तों में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों में या कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन जुबान पर काबू रखें और नियंत्रण रखें अपने निवेश पर। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं भी होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। एक बहुत अच्छी ऊर्जा का संचार होगा आपमें। लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:होली के अगले दिन बुध होंगे वक्री, 15 मार्च से इन राशियों को होगा फायदा

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- सरकारी तंत्र से लाभ। राजनीतिक लाभ। व्यापारिक लाभ। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार पूजा के दौरान इन 5 बातों का रखें ध्यान, घर आएगी सुख-समृद्धि
अगला लेखऐप पर पढ़ें