RLSP को एक और झटका, प्रधान महासचिव माधव आनंद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जानें कहां जाएंगे?
तीसरे मोर्चे के गठन के साथ ही रालोसपा को एक और झटका लगा। पार्टी के प्रधान महासचिव माधव आनंद ने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की बेहतरी का एजेंडा...

तीसरे मोर्चे के गठन के साथ ही रालोसपा को एक और झटका लगा। पार्टी के प्रधान महासचिव माधव आनंद ने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की बेहतरी का एजेंडा रालोसपा में रहकर पूरा नहीं हो सकता। माधव आनंद जल्द आरजेडी में शामिल हो सकते हैं।
इससे दो दिन पहले ही 28 सितंबर को रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भूदेव चौधरी ने पार्टी छोड़कर राजद में शामिल हो गए थे। तेजस्वी यादव ने 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। भूदेव चौधरी जदयू से जमुई से सांसद रहे हैं और पिछला लोकसभा चुनाव उन्होंने रालोसपा के टिकट पर जमुई से लड़़ा था। भूदेव चौधरी रालोसपा का दलित चेहरा माने जाते थे।
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपने नए राजनैतिक कदम का ऐलान करते हुए बसपा और जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के साथ एक नया मोर्चा बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने भाजपा, जदयू और राजद पर तीखा हमला बोला। कहा कि 15 साल की यह सरकार हो या 15 साल की इससे पहले वाली सरकार, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कुशवाहा बोले कि नीतीश कुमार फेल विद्यार्थी से कंपटीशन कर रहे हैं। आरोप लगाया कि दोनों ही गठबंधन को भाजपा चला रही है। अपने नए मोर्चे के जरिए उन्होंने बिहार की जनता को नया और बेहतर विकल्प देने का दावा किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।